Ladli Bahna Yojana – 1000 हजार प्रतिमाह रुपए मिलेंगे मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना में

Ladli Bahna Yojana – 1000 हजार प्रतिमाह रुपए मिलेंगे मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना में


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना 2023(LADLI BEHNA YOJNA 2023) लागू करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शनिवार को नर्मदा जयंती के अवसर पर सीहोर जिले के गौरव दिवस और नर्मदा पुरम गौरव दिवस कार्यक्रम में एमपी लाडली बहना योजना को आरंभ करने का ऐलान किया गया है।

LADLI BEHNA YOJNA 2023 इस योजना के तहत राज्य की निम्न मध्यम वर्ग की बहनों और गरीब महिलाओं को राज्य सरकार (MP GOVERMENT)द्वारा प्रतिमाह आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि गरीब बहनों को 1000 रूपए प्रतिमाह प्रदान की जाएगी। यानी इस तरह 1 वर्ष में इस योजना के तहत महिलाओं को 12000 रुपए की धनराशि वितरित की जाएगी। जोकि लाभार्थी बहनों के सीधे बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। 

लाड़ली बहना योजना (LADLI BEHNA YOJNA 2023) का उद्देश्य क्या है?

मध्यप्रदेश सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी लाडली बहना योजना LADLI BEHNA YOJNA 2023 की शुरुआत की है। इस योजना की सहायता से प्रदेश में लोगो को बालिकाओं के प्रति स्नेह बढ़ेगा। प्रदेश के सरकार द्वारा यह भी घोषणा की गई है कि हमारी जो भी गरीब बहने, निम्न-मध्यम वर्ग की बहने हैं। किसी भी जाति की बहने हों, सामान्य वर्ग,  पिछड़े वर्ग की हों, अनुसूचित जाति एवं जनजाती की हो। बहनों से कैसा भेदभाव है। अब प्रदेश में रहने वाली सभी बहनों को एक हजार रुपए हर महीने दिया जाएगा। 5 साल में 60 हजार रुपए दिया जाएगा, ताकि वह आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। इस योजना पर सरकार द्वारा पांच वर्षों में 60 हजार करोड़़ रुपए खर्च किया जाएगा।

    एमपी लाडली बहना योजना (LADLI BEHNA YOJNA 2023) के लाभ
    • इस योजना में महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए प्रदान किया जायेगा, जिससे उन्हें अपनी जीवन शैली जीने में आसानी होगी।
    • Ladli Bahan Yojana योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को महिलाओं के बैंक खाते में सीधे DBT के माध्यम से भेजा जाएगा। जिससे भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं होगी।
    • महिला चाहे किसी भी धर्म, जाति एवं जनजाति से नाता रखती हो, सभी को इस योजना में शामिल किया जाएगा।
    • पेंशन पाने वाली महिलाएं भी इस योजना का हिस्सा बन पाएगी।
    लाड़ली बहना योजना की पात्रता
    • निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, किसान एवं गरीब महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जायेगा।
    • महिला मध्यप्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए अर्थता उसके पास मध्यप्रदेश का निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
    • महिलाएं चाहे जिस भी जाति, धर्म, सामान्य, अनुसूचित जाति/जनजाति व पिछड़ा वर्ग से नाता रखती हों, उन्हे इस योजना में शामिल किया जायेगा।
    • जो भी महिलाएं आंगनबाड़ी, रसोइया, आशा बहु, स्वयं सहायता समूह से तालुक रखती हैं तो उन्हें भी मध्यप्रदेश बहना योजना में शामिल किया जायेगा।
    • यदि कोई भी महिला पहले से किसी योजना जैसे पेंशन, लाडली लक्ष्मी योजना, संबल योजना आदि के अंतर्गत लाभ उठा रही है तो उसे भी इस योजना के तहत अलग से लाभ पहुंचाया जायेगा

    Ladli Behna Yojana के तहत आवेदन कैसे करें

    अगर आप मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना LADLI BEHNA YOJNA 2023 के लिए आवेदन करके इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आपको बतादें की आवेदन 5 मार्च से शुरू होगी। चयनित उम्मीदवारों को 10 जून से शुरू होकर हर महीने की 10 तारीख को उनके बैंक खाते में 1000 रुपये मिलेंगे।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा अभी इसका सिर्फ घोषणा किया गया है। सरकार ने इस योजना के तहत आवेदन पत्र भरने के लिए शिविर आयोजित करने की घोषणा की है। Madhya Pradesh Ladli Behna Yojna के तहत हर पात्र लाभार्थी अपने पंचायत के कैंप में आवेदन पत्र भर सकता है।


    योजना का नामLADLI BEHNA YOJNA 2023
    शुरू किया गयामध्य प्रदेश सरकार द्वारा
    लाभबहनों के लिए आर्थिक मदद
    लाभार्थीमध्य प्रदेश के बहने
    आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन (5 मार्च से शुरू)
    आधिकारिक वेबसाइटwww.cmladlibahna.mp.gov.in 
    एमपी लाडली बहना योजना LADLI BEHNA YOJNA 2023 के लिए कोई भी आधीकारिक वैबसाइट या फिर ऑनलाइन आवेदन करने का बिकल्प उपलब्ध नहीं हुआ है। जब भी इसको लेके कोई भी अपडेट आयेगा उसकी सारी जानकारी सबसे पहले आपको हमारे वेबसाइट में मिल जाएगी

    ऑनलाइन आवेदन को लेके जो भी स्टेप्स होंगी हम आपको सारी स्टेप्स के साथ बताएँगे। जिसे फलो करके आप MP Ladli Behna Yojana के लिए Online Registration कर सकेंगे।

    Comments